जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, पुलिस अधीक्षक नगर एवं प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें शामिल रहीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने सभी प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।





















