जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
पिसावा/अलीगढ़। थाना पिसावा पुलिस ने अवैध पेड़ कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन संरक्षण अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना अनुमति प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी ले जा रहे आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 77/2026 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम एकराना, थाना पिसावा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली (UP81 CQ8376) में भरकर ले जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शीशम, नीम आदि की कटी हुई 26 पिंडियां बरामद कीं। पूछताछ में अभियुक्त ट्रैक्टर व कटान से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
पिसावा पुलिस द्वारा मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध कटान के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।





















