दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। “रक्तदान महादान” के संकल्प के साथ अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा, मंडलीय परिषद के तत्वावधान में रविवार को फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ी और 248 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मंडलीय परिषद के संरक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक चले इस शिविर में कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महासभा द्वारा पूरे भारतवर्ष में 19 जुलाई को एक साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में फतेहाबाद में भी यह शिविर लगाया गया।
शिविर में रक्तदान करने आए सभी रक्तवीरों का संस्था द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर और उपहार देकर सम्मान किया गया।
रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ चिकित्सा डॉक्टर रामनिवास गुप्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्त 3 लोगों की जान बचा सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से जहां-गरीबों की जान बचाई जा सकती है वही रक्तदान करने से रक्तदान करने वालों को कई लाभ भी होते हैं उन्होंने लोगों से अपील की समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. रामनिवास गुप्ता, बंगाली मल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंडल मंत्री सचिन गुप्ता, आकांश मैंरोटियां दिनेश चंद्र गुप्ता प्रदीप शल्या, कृष्ण मुरारी सराफ, राजेंद्र प्रसाद मुनीम उत्तम चंद ज्वेलर्स मुकेश शल्या, उमाशंकर गुप्ता, संजय अनवरिया, गौरव गुप्ता, सानू गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता केंद्रीय संयोजक रेनू अनबारिया सहित मंडलीय परिषद के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इसे समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।





















