अलीगढ़/इगलास। इगलास क्षेत्र में करबन नदी के पास विसाहुली मोड़ पर रविवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही इगलास पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





















