वृंदावन।ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को वृंदावन में व्यापक स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। परिक्रमा मार्ग पर आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम, ब्रज तीर्थ विकास परिषद और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पूरे परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई, जिन्होंने करीब तीन घंटे तक अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का नेतृत्व किया।अलग-अलग सेक्टरों में आगरा मंडल के कमिश्नर नागेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी शैलेश पांडे, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने सफाई अभियान में भाग लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा इधर-उधर न फैलाने की अपील भी की।महाअभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी सक्रिय रहीं। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसे जनभागीदारी का अभियान बनाना था।इस अवसर पर उद्योगपति पवन चतुर्वेदी ने कहा कि वृंदावन देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वच्छता रैली में पैदल मार्च करते हुए लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ब्रज की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वृंदावन के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
ब्रज को स्वच्छ बनाने के लिए वृंदावन में चला महाअभियान, अधिकारियों ने खुद संभाली झाड़ू
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















