दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव मनौना में ड्यूटी के दौरान 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा की सी कंपनी में तैनात जवान धीरज सिंह को शनिवार रात सांप ने काट लिया। घटना के बाद साथी जवान तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद लेकर पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सकों ने जवान का प्राथमिक उपचार कर निगरानी में रखा। हालत में सुधार होने पर रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। समय पर उपचार मिलने से जवान की स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद साथी जवानों ने राहत की सांस ली।





















