मथुरा। जैंत थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के बाद हत्या की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया है।क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जैंत में दर्ज हत्या और लूट के मामले से जुड़े आरोपी सुनरख-नगला कीकी मार्ग पर किसी नई वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने इलाके की घेराबंदी की।पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सियाराम और रवि, दोनों निवासी ग्राम कमई, थाना बरसाना, के पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथी सचिन, निवासी ग्राम कमई, को बिना घायल हुए गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जबलपुर निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी से लूटपाट के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश कर रही थी।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटा गया एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, लूट की 30 हजार रुपये की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मारपीट, रंगदारी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
जैंत पुलिस की मुठभेड़ में हत्या और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















