ग्रामीणों के साथ सरकारी खरीद केंद्र पर भी पहुंचे कांग्रेस नेता
दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामरा में भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण महिला पुरुषों ने आक्रोशित हो मटके फोड़े और ग्रामीणों का आरोप है कि तीन साल से अधूरी पड़ी है टंकी ,महिलाएँ तीन तीन किलोमीटर दूर से पैदल ला रही पीने का पानी ।
इसके बाद कांग्रेस नेता ग्रामीणों के साथ सामरा सरकारी ख़रीद केंद्र पर पहुंचे जहां किसानों के साथ हो रही बेईमानी ,किसानों से तीस रू तोल और एक किलो प्रति कुंतल का लिया जा रहा किर्दा पर उच्च अधिकारियों से अवगत कराने की बात कही।
गुरुवार को सामरा गांव में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर पानी की अधूरी पड़ी टंकी को दिखाया और अपनी समस्या से अवगत कराया इस दौरान महिलाओं ने आक्रोशित होकर पानी के मटके को अधूरी टंकी के ऊपर फोड़ दिया।
इस दौरान मुकेश डागुर ने ग्रामीणों से बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियो ने आम आदमी को झूठे आश्वासन दिए है क्षेत्र की पानी की समस्या पुरानी है राजनैतिक इच्छा शक्ति के अभाव में इसका समाधान नहीं हो पाया है उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या को शीर्ष अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा ।
खरीद केंद्र पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर सामरा साधन सहकारी समिति पर पहुंचे जहां गेंहू खरीद केन्द्र पर भरी अनियमितता मिली गेंहू खरीद भारी अनमित्ताएं मिली ,केंद्र पर किसानों से तौल के नाम पर तीस रू प्रति कुंतल नकद और किरदा के नाम पर लिया जा रहा है इसकी भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही।

इस दौरान उनके साथ अतर सिंह, राममूर्ति, पुरुषोत्तम, रामजीत, विजय सिंह, सोमेश, लाला प्रधान, केशव, सरपंच, सुरेश, हरिभजन जाटव डागुर, प्रवीण, सोरमती, ममता, भागवती आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





















