दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: थाना बमरौली कटारा पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एत्मादपुर-मदरा अंडरपास सर्विस रोड से दीपक पुत्र मातादीन निवासी कली का नगला सदर को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध थाना बमरौली कटारा में धारा 87, 137(2) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इससे पहले 25 जून को पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक करन सिंह, हेड कांस्टेबल राशिद अली व कांस्टेबल मुबीन खान शामिल रहे।





















