विद्यापीठ से मंदिर तक पहुंचने में लगे दो घंटे, बच्चों और महिलाओं की बिगड़ी हालत।
संवाददाता – राहुल गौड़
वृंदावन (मथुरा)।ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को कामिका एकादशी के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से बढ़ती भीड़, उमसभरी गर्मी और तेज धूप के बीच श्रद्धालुओं को विद्यापीठ से मंदिर तक पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। भीड़ के दबाव और गर्मी के कारण कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने लगी।
सुबह करीब छह बजे से ही मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला अंदर पहुंचा, लेकिन रेलिंग में जगह भर जाने के बाद प्रवेश रोकना पड़ा। भीड़ में फंसी महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हुई। कई बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते नजर आए, जिन्हें लोगों ने कंधों पर बैठाकर भीड़ से निकालने का प्रयास किया।
गर्मी और भीड़ के दबाव में कुछ श्रद्धालु बेसुध होने लगे। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। मंदिर क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
कामिका एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, गर्मी और दबाव से श्रद्धालु बेहाल
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















