दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के करीब 2:40 बजे एक कार के ट्रक में पीछे से टकरा जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में कार सवार 6 लोग बाल-बाल बच गए। चालक समेत एक महिला और एक बच्चे को हल्की खरोंचें आई हैं।
जानकारी के अनुसार किलोमीटर 30+00 एलएचएस पर दिल्ली से मधुबनी, बिहार जा रही कार को चालक हरिमोहन यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव, निवासी ग्राम सिलापुर भंगेल, ग्रेटर नोएडा चला रहे थे। कार में हरिमोहन के साथ भोला शर्मा पुत्र राम ब्रिज शर्मा, निवासी ग्राम सुनई, थाना खिरहर, जिला मधुबनी, बिहार, उनकी पत्नी श्रीमती पूनम शर्मा, दो बेटे जयकुमार 15 वर्ष और संजय कुमार 12 वर्ष तथा साले संतोष कुमार 23 वर्ष पुत्र स्व. रामविलास शर्मा, निवासी अराड, थाना कलवाही, जिला मधुबनी सवार थे।
aयूपीडा सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधामोहन द्विवेदी के अनुसार, चालक को झपकी आ जाने के कारण कार आगे चल रहे ट्रक नंबर RJ22GC1515 के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के पीछे फंस गई।
ट्रक चालक कार को घसीटते हुए किलोमीटर 31+300 तक ले गया और उसे पीली पट्टी में खड़ा कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही यूपीडा 5 की गश्त टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एटलस सेफ्टी टीम, लुहारी पुलिस चौकी का फोर्स और पीआरवी 9069 भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
wअधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। केवल चालक, महिला और एक बच्चे को हल्की खरोंचें आई हैं। एटलस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया जाएगा। हादसे के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।





















