दिलशाद समीर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षण कल्याण परिषद की एक आवश्यक बैठक रविवार को पंडित रामजीलाल शर्मा कंपोजिट विद्यालय में संपन्नहुई ।
जिसमे सेवानिवृत्त शिक्षकों ने सरकार से विभिन्न लंबित समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई ,जिनमें पेंशनरों को बढ़ा हुआ पैसा दिलाने , वर्तमान में सेवानिवृत हुए पेंशनरों को फंड पेंशन निर्धारित कर दिलाने, 15 वर्षीय कटौती को 12 वर्ष में पूर्ण कर बंद करवाने , 62 वर्षीय अध्यापकों को ग्रेच्युटी का काम दिलाने , आठवें वित्त आयोग में पेंशनरों को यथास्थित में रखना कि मांग की गई । बैठक में 80 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों का स्वागत किया ।
जिलाध्यक्ष बनवारी लाल ,ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह फौजदार, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाह मंत्री गिर्राज सिंह बघेल, महेंद्र सिंह, यादराम कासिम बहादुर सिंह दलेल सिंह राणा, प्रेम सिंह ,शंकर लाल ,सुरेंद्र भगोर,हरिप्रसाद राजपूत ,समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत शिक्षक अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।





















