दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में: इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को मातमी माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया और देर शाम कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
दोपहर करीब दो बजे नमाजे जुमा अदा करने के बाद सभी ताजियों को बारी-बारी से बाह रोड स्थित भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास एकत्र किया गया। वहां से “या हुसैन” के नारों के साथ जुलूस रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में बच्चे और जवान जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस नगर की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होता हुआ सदर बाजार अंबेडकर के चौक गांधी चौक होते हुए कर्बला पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह ताजिएदारों ने मातमी अखाड़ा खेला और हैरतअंगेज करतब दिखाए।
इस दौरान जगह-जगह ताजिएदारों को रोककर पानी और शरबत मुहय्या कराया। देर शाम नवीन गल्ला मंडी के पास स्थित कर्बला में सभी ताजियों को पूरे अदब के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही ए सी पी फतेहाबाद इमरान अहमद और प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले देखे गए जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
वही अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने जुलूस में चल रहे लोगों का जलपान कराकर स्वागत किया।
इस मौके पर मालिक कासिम, ईरसाद खां, जाकिर हुसैन, शमसाद अली, सानू खां, सोबी खां नीरज चक समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।





















