जिला नजर ब्यूरो संजय भारद्वाज
अलीगढ़: उप जिलाधिकारी कोल महिमा राजपूत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि विकासखण्ड अकराबाद के ग्राम पंचायत बहादुरपुर एवं नगला केशिया में रिक्त उचित दर दुकान के लिए 15 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
उन्होंने बताया कि जनहित में सभी पात्र जनों को मौका देने के उद्देश्य से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 मई 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 मई के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्रों की अर्हताएँ एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।





















