दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह खड़ी कार को पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने साइड मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार भाई-बहन सुरक्षित बच गए।
घटना सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36+500 पर हुई। लखनऊ के हरिहर नगर कमता, थाना चिनहट निवासी राकेश पुत्र राम मिलन अपनी ममेरी बहन मुस्कान जायसवाल पुत्री राम रत्न जायसवाल के साथ कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। रास्ते में राकेश ने कार को पीली पट्टी के अंदर सुरक्षित खड़ा कर लघुशंका के लिए वाहन रोका था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कार में साइड मार दी।
टक्कर लगने से कार की पिछली खिड़की और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सोवरन सिंह, चौकी प्रभारी लुहारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल और यूपीडा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और यातायात को सुचारु कराया। हादसे में कार सवार दोनों लोगों को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।





















