दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दाउदपुर के मजरा उत्तू निवासी निरंजन शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर का जंगला तोड़कर अंदर घुस आए और कमरों के बाहर से कुंडिया लगा दी जिससे घर में मौजूद वृद्ध दंपति और पुत्र और बहुएं बाहर नहीं निकल सकी इसके बाद कर घर में रखा संदूक उठाकर ले गए।
पीडता के अनुसार संदूक में सोने की चेन, पेडल दो , अंगूठी, चांदी की पायल, कंदोनी समेत करीब 1.90 लाख रुपए नगद रखे हुए थे घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई और ग्रामीण की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौका मुआना कर जांच शुरू कर दी घटना के बाद से ही खेतों में घर से चुराया गया संदूक भी मिल गया जिसमें मूल्यवान सामान चोरी कर लिया गया।
बताया गया कि पीड़ित ने घटना की जानकारी पी,ए,सी में तैनात अपने दोनों पुत्र विष्णु शर्मा पवन शर्मा को दी जो पी,ए,सी में तैनात है सूचना मिलते दोनों भाई रात में बाइक से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थाना अध्यक्ष आनंदवीर सिंह ने बताया कि तेहरीर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है





















