आगरा। शहर के प्रमुख औद्योगिक संस्थान वेकमेट इंडिया लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स को एक बस प्रदान की
शास्त्रीपुरम स्थित टीयर्स के परिसर में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या ने शुक्रवार को फीता काटकर बस का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेकमेट फाउंडेशन की चेयरपर्सन रेखा अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्या ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वेकमेट फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, कौशल विकास एवं दिव्यांगजन कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था की निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने बताया कि यह बस भगवान टॉकीज- दयालबाग-खंदारी व सिकंदरा मार्ग पर नियमित रूप से संचालित होगी। कार्यक्रम में शिल्पा अग्रवाल, नीलम चौपड़ा, मुकेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, कुंजिका अग्रवाल, सीमा घोष, ममता गोयल के साथ ही समस्त बच्चे व स्टाफ उपस्थित रहे।





















