जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिदरपुर के प्राथमिक स्कूल में बुधवार को नेशनल विप्रो आर्थियन पर्यावरण मित्र में चयनित छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रों, विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया इस दौरान छात्र-छात्राओं गीत प्रस्तुत कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर,खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता , शिक्षक नेता बहादुर सिंह विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रिजवाना ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप वश चढ़कर संयुक्त रूप से किया।
नेशनल विप्रो आर्थियन पर्यावरण मित्र में छात्र योगेश,प्रदीप, छात्रा हेमा ने उत्तर प्रदेश आगरा जनपद में अपना स्थान बनाया और गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा वो पंख जिससे आसमान को छुआ जा सकता है इसलिए बच्चों की पढ़ाई व खेलों में भाग लेने पर अभिभावक विशेष ध्यान दें , शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा का रिजवाना के प्रयासों की सराहना की गई।
इस दौरान प्रमुख रूप से बुधीराम, चौधरी जयराम ठेकेदार, भूरी सिंह,गोपाल सिंह ,आशीष,अजय सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे सफल संचालन शिक्षक पदम सिंह ने किया।























