दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात को एक सड़क हादसे में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कंडक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा किलोमीटर संख्या 32 पर हुआ।
बस चालक सुभाष पुत्र उमा शंकर निवासी ग्राम सिंहपुर, पोस्ट पटियारा, जिला उन्नाव लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से दिल्ली जा रही दूसरी बस, जिसे चालक करुणा शंकर पुत्र महेंद्र शंकर निवासी मोहम्मदाबाद, जिला फर्रुखाबाद चला रहा था, से उनकी बस की टक्कर हो गई।
हादसे में बस का कंडक्टर कांती शर्मा पुत्र लक्ष्मी कांत शर्मा निवासी ग्राम खजुरिया बाग, जिला उन्नाव तथा एक यात्री रविन्द्र कुमार वर्मा पुत्र विमल कुमार वर्मा निवासी ग्राम दानपुर, थाना मोहम्मदपुर खाला, जिला बाराबंकी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए कस्बे के नीतीश हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।























