• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
खेरागढ़/आगरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में चलाए जा रहे “अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत खेरागढ़ में आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम एक निजी गार्डन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिरोजाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना करनी चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत खेरागढ़ के चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनके विचारों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
संगोष्ठी में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और बाबा साहेब के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।























