दैनिक जिला नजर संवाददाताफतेहाबाद आगरा 2 मई। राज्य कर विभाग, आगरा द्वारा सोमवार को फतेहाबाद स्थित डी शांति पैलेस’ में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
फतेहाबाद/आगरा। राज्य कर विभाग, आगरा द्वारा सोमवार को फतेहाबाद स्थित डी शांति पैलेस’ में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम में राहुल कुमार द्विवेदी, डिप्टी कमिश्नर, सेक्टर-14, जितेंद्र कुमार डिप्टी कमिश्नर, सेक्टर-04 शेखर सिंह राठौर असिस्टेंट कमिश्नर, सेक्टर-14 ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट और विभाग की नई योजनाओं की जानकारी दी।
साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों से समय पर कर जमा करने और पारदर्शी तरीके से व्यापार करने की अपील की।
कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, सुनील गुप्ता, सीए कन्हैया गुप्ता, सीए अंकिता गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहें।





















