दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौमा शाहपुर में तेज आंधी और बारिश में ग्रामीण का घर धराशाई हो गया।
जिसमें खाने-पीने का सामान सहित अन्य सामान नष्ट हो गया है। मकान गिरने के दौरान पति पत्नी और बेटा भी चोटिल हुए हैं। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
ग्राम चौमा शाहपुर निवासी समाजसेवी भूदेव सोगरवाल ने बताया कि तेज हवा बारिश में ग्रामीण राधे का मकान गिर गया जिसमें घरेलू सामान भी नष्ट हुआ है। घटना में गृहस्वामी राधे उसकी पत्नी मिथलेश बेटा नेतक चोटिल हुए हैं।





















