ग्रापए राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिए गए अहम फैसले, तीन माह में जिला इकाइयों के गठन का संकल्प
दिल्ली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ राजधानी दिल्ली में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। प्रथम सत्र में संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, पत्रकार हितों और राज्यों में इकाइयों के सशक्तीकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई तथा कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय विस्तार के संदर्भ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने विस्तार से सदस्यता के सन्दर्भ में प्रकाश डाला। सत्र का समापन राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान के विचारोत्तेजक उद्बोधन के साथ हुआ।
बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों, सह-प्रभारियों और पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे। इस दौरान अधिकांश राज्यों ने आगामी तीन माह के भीतर जिला इकाइयों के गठन का आश्वासन देते हुए राष्ट्रीय विस्तार अभियान को गति देने का संकल्प लिया।
सत्र में पत्रकारों को मिलने वाली सरकारी मान्यता, सुविधाएं तथा विभिन्न राज्यों में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर भी गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने पत्रकार सुरक्षा और सम्मान को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
बैठक में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एफ एम सलीम, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हितेश जिंदल, बिहार व पश्चिम बंगाल प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, हरियाणा व उत्तराखंड प्रभारी डॉ नरेश पाल सिंह, राजस्थान के सह प्रभारी श्याम सुंदर पाराशर, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य विकास दत्त मिश्रा, सह प्रभारी इन्द्र कुमार पांचाल दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, दिल्ली प्रदेश महासचिव सौरभ जैन, उत्तराखंड के महासचिव सचिन उर्फ टीटू, आरजू सेठ, भानु देव अग्निहोत्री, सौरभ सिंह, संत कुमार भारद्वाज आदिने विचार रखे। सम्वाद, सम्पर्क और संघर्ष के नारे को जय ग्रा प ए के साथ लगाने को सिद्धांत मान काम करने पर बल दिया।
बैठक में संगठन के मूल मंत्र संवाद, संपर्क और संघर्ष को जय ग्रापए के उद्घोष के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत कुमार, संपादक दैनिक जिला नजर के स्वागत गीत तथा अतुल कपूर द्वारा प्रस्तुत सरस्वती एवं व्यास वंदना से हुई। दिल्ली प्रदेश इकाई ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार सक्सेना ने किया, जबकि अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।





















