मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने व्यवस्थाओं में तेजी ला दी है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भूतेश्वर से मसानी तक पैदल निरीक्षण कर सड़क, जल निकासी और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को 10 अगस्त तक सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भूतेश्वर अंडरपास का विशेष रूप से अवलोकन किया। यह क्षेत्र लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझता रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए जलकल विभाग द्वारा मसानी नाले से भूतेश्वर अंडरपास तक पाइपलाइन बिछाई गई है।हालांकि पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर सड़क धंसने से बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को तत्काल मरम्मत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।उन्होंने ठेकेदार को पर्याप्त निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई, तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड लगाया जाएगा।नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत, जल निकासी और अन्य सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान नगर निगम, जलकल विभाग तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
जन्माष्टमी तैयारियां तेज,नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया भूतेश्वर से मसानी तक निरीक्षण, 10 अगस्त तक कार्य पूरे करने के निर्देश
Previous Articleभगवा और संत परंपरा का उपहास अस्वीकार्य : श्याम शर्मा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















