मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने संसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, किंतु धार्मिक प्रतीकों, संत परंपरा और भगवा के सम्मान को राजनीतिक मंच का विषय बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का साधु वेश धारण करना तथा नाटक के एक दृश्य में दान पेटी लेकर भागने का अभिनय करना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला दृश्य था। वहीं, राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा दान पेटी में सांकेतिक रूप से चढ़ावा चढ़ाने और उसके बाद चोर-चोर के नारे लगाते हुए मंचित प्रस्तुति देने से धार्मिक आस्था को राजनीतिक विवाद में खींचने का संदेश गया।श्याम शर्मा ने कहा कि यदि किसी विषय पर किसी राजनीतिक दल को आपत्ति है, तो उसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाना चाहिए। किंतु साधु-संतों के स्वरूप और भगवा की गरिमा को राजनीतिक व्यंग्य या नाटकीय प्रदर्शन का माध्यम बनाना भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मानती है कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का सम्मान प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े प्रतीकों का उपहास किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
Previous Articleजिले की 3 विधानसभाओं के 18 मंडलों में भ्रमण करेगी कलश यात्रा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















