नई दिल्ली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगामी 28 जून को बिहार के वाल्मीकि नगर में बिहार इकाई का विधिवत गठन किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा एसोसिएशन के बिहार, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ ने की।
भव्य समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’ संयुक्त रूप से बिहार इकाई के गठन की घोषणा करेंगे। कार्यक्रम में बिहार के सात से अधिक जनपदों के पत्रकारों की सहभागिता रहेगी, जिससे यह आयोजन ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
समारोह के दौरान संगठन की सांगठनिक संरचना को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा बिहार में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा और ग्रामीण पत्रकारों को मजबूत मंच उपलब्ध कराने के लिए व्यापक रणनीति पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम को लेकर बिहार के ग्रामीण पत्रकारों में विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन बिहार में ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का यह कदम न केवल संगठन के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता और सशक्त आवाज को भी नई मजबूती देने वाला साबित होगा।





















