अलीगढ़। जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आईजीआरएस रैंकिंग में पिछड़ रहे अलीगढ़ जनपद ने मई माह में उल्लेखनीय सुधार करते हुए प्रदेश में 32वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले मार्च में जिले की रैंक 53वीं और अप्रैल में 63वीं थी। प्रदेश स्तर पर जारी तहसीलवार रैंकिंग में खैर तहसील 24वीं रैंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रही। वहीं गभाना 30वीं रैंक के साथ दूसरे, कोल 34वीं रैंक के साथ तीसरे, इगलास 50वीं रैंक के साथ चौथे और अतरौली 69वीं रैंक के साथ पांचवें स्थान पर रही। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए हैं l आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से विभागवार जवाबदेही तय की गई तथा मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट को सघन निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलों, नगर निगम और जिला स्तरीय कार्यालयों में फीडबैक सेल स्थापित किए गए, जहां निस्तारित शिकायतों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया गया। इस व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। विशेष बात यह रही कि जिलाधिकारी स्वयं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या का परीक्षण करते हैं। किसी शिकायत की रिपोर्ट संतोषजनक न मिलने पर संबंधित लेखपाल, ग्राम सचिव, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, उप जिलाधिकारी अथवा जिला स्तरीय अधिकारी को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में बुलाकर मामले की समीक्षा की जाती है और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाता है।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की इसी कार्यशैली, नियमित मॉनिटरिंग और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम है कि अलीगढ़ ने मात्र एक माह में 31 स्थानों की छलांग लगाकर प्रदेश में 32वां स्थान प्राप्त किया है। प्रशासन को उम्मीद है कि आगामी महीनों में भी जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के माध्यम से जिले की रैंकिंग में और सुधार होगा तथा आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण राहत मिलती रहेगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
डीएम अविनाश कुमार की सख्त मॉनिटरिंग लाई रंग, आईजीआरएस रैंकिंग में अलीगढ़ ने लगाई लंबी छलांग
Previous Articleचंडौस में वृहद स्वच्छता अभियान एवं जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित
Next Article नई औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा प्रशासन का पूरा सहयोग,





















