मथुरा। पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में शनिवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण एवं वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत “सपनों की नई उड़ान, स्कूलों का नया सवेरा” तथा “आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली” अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के 663 परिषदीय विद्यालयों में 14,060 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराकर 57,328 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया। साथ ही जनपद की 101 ग्राम पंचायतों में मियावाकी पद्धति से ‘लाडली वन’ स्थापित करने की पहल को भी औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बल्देव विधायक पूरन प्रकाश एवं मांट विधायक राजेश चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद, विधायकों, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अपने संबोधन में सांसद हेमा मालिनी ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच उपलब्ध कराना बच्चों को सम्मानजनक एवं बेहतर शिक्षण वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 101 लाडली वन पर्यावरण संरक्षण और ब्रज क्षेत्र को हरित बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति तथा मियावाकी पद्धति से विकसित किए गए लाडली वनों पर आधारित विशेष वीडियो का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” और “वृक्षारोपण महाभियान-2026” के तहत जनपद में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ” के संदेश के साथ 101 लाडली वन विकसित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मियावाकी तकनीक से कम स्थान में देशी प्रजातियों के पौधों का सघन रोपण कर कम समय में घना वन तैयार किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, भूजल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने भविष्य में जनपद की सभी 495 ग्राम पंचायतों में लाडली वन विकसित करने का लक्ष्य भी रखा।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जनपद के नवाचारों की जानकारी देते हुए सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर गोवर्धन विकासखंड की ज्ञान ज्योति डिजिटल लाइब्रेरी से अध्ययन कर उपनिरीक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मियावाकी पद्धति से लाडली वन विकसित करने वाले प्रशासकों एवं सचिवों, विद्यालयों में उत्कृष्ट फर्नीचर उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों तथा विकास एवं शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अमरेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
सांसद हेमा मालिनी ने की जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की पहल की सराहना, 57,328 विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















