मथुरा। जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में घर वालों से बिछड़ी चार वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की।पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर लगभग चार वर्षीय एक बच्ची अकेली और घबराई हुई अवस्था में मिली।पुलिस टीम ने बच्ची से उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। इसके बाद बच्ची को सुरक्षित थाना जीआरपी लाया गया और उसका फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर परिजनों की तलाश शुरू की गई।जीआरपी के लगातार प्रयासों से बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया और उनसे संपर्क स्थापित किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, हेड कांस्टेबल निधि चौधरी तथा हेड कांस्टेबल यथार्थ सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा जंक्शन पर बिछड़ी 4 वर्षीय बच्ची को जीआरपी ने सकुशल परिजनों से मिलाया
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















