मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण महानगर के 910 बूथों पर आयोजित किया गया। वृंदावन स्थित अट्टला चुंगी के पार्षद कार्यालय (बूथ संख्या-12) पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करते हैं।भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि ‘मन की बात’ के 136वें मासिक एपिसोड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। प्रधानमंत्री ने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया।कार्यक्रम में महामंत्री विनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम, जिला मंत्री अंकुर गुर्जर, पूजा चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय (रोनू), पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल, मंडल महामंत्री प्राण बल्लभ दुबे, अवधेश गौतम, प्रशांत सारस्वत, प्रदीप शर्मा, योगेश गौतम, मुकेश सारस्वत, मुन्ना लाल निषाद, शशि शुक्ला, कंचन झा, अंकुर शर्मा, दीपक बघेल, मोतीलाल राठौर, ललित वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं संग कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















