अलीगढ़। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री तथा जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शुक्रवार को अलीगढ़ दौरे पर रहें । इस दौरान वह वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित विभिन्न समीक्षा बैठकों में सहभागिता की ।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे आगरा रोड स्थित वन चेतना केन्द्र मुकुन्दपुर पहुंचेंगे, जहां ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।इसके बाद वह सर्किट हाउस में पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:30 बजे तक जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रभारी मंत्री केंद्र सरकार के 12 वर्षपूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार और अभियान की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।





















