अलीगढ़। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चल रहे कार्यों ने गति पकड़ ली है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि मिशन के अंतर्गत अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि जनपद के 1124 राजस्व ग्रामों में से 54 गांव पहले से संचालित 43 पेयजल योजनाओं से आच्छादित हैं। वहीं शेष 1070 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत व्यापक स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं।बैठक में जानकारी दी गई कि प्रस्तावित 731 नलकूपों में से 730, 731 पंप हाउसों में से 722 तथा 7171 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन में से 7120 किलोमीटर का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 3.93 लाख से अधिक प्रस्तावित गृह जल संयोजनों में से 3.86 लाख से अधिक कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 1947 किलोमीटर सड़क ट्रेंच मरम्मत कार्य भी पूर्ण हो चुका है।अधिकारियों ने बताया कि 164 गांवों में सभी कार्य पूर्ण कर 117 योजनाओं को संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है, जहां शिरोपरि जलाशयों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 558 गांवों में प्रत्यक्ष पंपिंग और आंशिक रूप से जलाशयों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।समीक्षा के दौरान बताया गया कि भारत सरकार ने जल जीवन मिशन की समय सीमा दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी है। हालांकि जुलाई 2024 से केंद्रांश की धनराशि प्राप्त न होने के कारण कुछ परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई है, फिर भी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति लगातार जारी रखी गई है।जिलाधिकारी ने 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीष्मकाल को देखते हुए पाइपलाइन लीकेज और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने तथा शेष परियोजनाओं से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने के भी निर्देश दिए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















