दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। खंड विकास कार्यालय फतेहाबाद पर बृहस्पतिवार को पंचायत सहायकों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत सहायकों ने मांगें न माने जाने पर 15 जून से आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष दिव्यांश राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मानदेय में वृद्धि और सेवा नियमावली के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान मानदेय ₹6000 को बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए।
दिव्यांश राठौर ने कहा कि पंचायत सहायकों की मांगें जनहित से जुड़ी हैं और इन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो 15 जून से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान दिव्यांश राठौर, ओंकार सिंह, आकाश पाराशर, मोहरमन सिंह, अजय गुर्जर, श्याम सुंदर, सचिन वर्मा समेत अनेक पंचायत सहायक मौजूद रहे।





















