• आगरा समेत 32 जिलों में हड़कंप, 94 से ज्यादा छात्रों की आंसर शीट संदिग्ध; बोर्ड ने शुरू की हाईलेवल जांच
विशेष संवाददाता
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आगरा में एक ही रोल नंबर पर दो-दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुरुआती जांच में अंग्रेजी, गणित, हिंदी और भौतिक विज्ञान जैसे विषयों में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार आगरा में कम से कम 8 विद्यार्थियों की दो-दो आंसर शीट मिली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों कॉपियों पर रोल नंबर एक ही है, लेकिन उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग दर्ज हैं। इस मामले में बोर्ड ने संबंधित छात्रों का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया है।
गढ़ी चंदन स्थित श्री एमएस इंटर कॉलेज, जरुआ के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, फतेहाबाद के श्रीमती भगवती देवी कन्या इंटर कॉलेज और सेवला गोरवा के जवाहर सिंह इंटर कॉलेज समेत कई केंद्र जांच के घेरे में आ गए हैं। रमा, मो. अर्श, सौरव, रोहित, प्रिंस और चंद्रमोहन जैसे छात्रों के नाम सामने आए हैं।
मामला केवल आगरा तक सीमित नहीं है। प्रयागराज, बलिया, गाजीपुर, अलीगढ़, हाथरस, गोरखपुर और मैनपुरी समेत 32 जिलों में 94 से अधिक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं संदिग्ध पाई गई हैं। बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर उपस्थिति पत्रक, सीटिंग प्लान और उत्तर पुस्तिका रजिस्टर तलब किए हैं।
30 मई तक सभी क्षेत्रीय कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर डिबारिंग सहित सख्त कार्रवाई होगी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जैमर, डिजिटल निगरानी और गोपनीय कोड जैसी हाईटेक व्यवस्थाओं के बावजूद आखिर यह डबल कॉपी कांड कैसे हो गया? अब आशंका जताई जा रही है कि असली कॉपियों के साथ फर्जी उत्तर पुस्तिकाएं जोड़कर पूरा खेल किया गया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
Previous Articleइगलास में अवैध खनन पर एसडीएम पारितोष मिश्रा का सख्त एक्शन





















