दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के बाईपास रोड पर आगरा की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक बाल बाल बच गया। वही कार चालक के परिजन मौके पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के बाईपास रोड पर शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे आगरा की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई तथा नीम के पेड़ से टकरा गई।
पेड़ से टकराने के बाद कार करीब 10 फीट ऊपर उछल गई तथा पलट गई। घटना में कार चालक बाल बाल बच गया । वहीं कार छतीग्रस्त हो गई।
स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने कार को सीधा कर चालक को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर कार चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा वाहन तथा युवक को अपने साथ ले गए।





















