दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद श्रीहरि धाम से प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री रामनजर जी महाराज (पूज्य श्री हरि जी महाराज) ने बताया इस बार प्रथम ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी दिनांक 25 मई 2026 सोमवार को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
आचार्य जी ने बताया धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस वर्ष अधिक मास में ज्येष्ठ का महीना होता है तो प्रथम ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में दशमी तिथि वृष राशि के सूर्य में ही दशहरा पर्व मनाया जाता है दशहरा पर्व गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है।
इस दिन 10 बार गंगा में स्नान करें गंगा मैया का पूजन करें दान धर्म एवं दीपदान करें पुरुषोत्तम अधिक मास चल रहा है पुरुषोत्तम मास में दान, पूजा, भजन, दीपदान, श्रीमद्भागवत आदि पुराणों की कथा का श्रवण एवं कथा करने का अनंत गुना फल प्राप्त होता है।
25 मई सोमवार को ही लगेंगे नौतपा सरस कथा व्यास आचार्य श्री हरिओम जी ने बताया कि जब सूर्य भगवान रोहिणी नक्षत्र पर आते हैं उसी दिन से 9 दिन तक सूर्य भगवान पृथ्वी के नजदीक रहते हैं इसलिए 9 दिन तक नौतपा चलता है जिसमें विशेष तपन भीषण गर्मी पड़ती है नौतपा 25 मई 2026 सोमवार से 2 जून 2026 तक चलेंगे।





















