जिला नजर संवाददाता
कासगंज। आगामी त्योहार गंगा दशहरा एवं ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया।
एसपी कासगंज के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सहावर एवं पटियाली द्वारा क्रमशः थाना अमाँपुर और थाना सिकन्दरपुर वैश्य में संभ्रांत नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांति, सुरक्षा और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।





















