दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद को लेकर उसकी तैयारियों के संदर्भ में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन थाना फतेहाबाद में इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में ईद पर उचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या ने ईद पर समुचित सफाई तथा पेयजल व्यवस्था का आश्वासन दिया।बैठक में सभी से अपील की गई की त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए।
मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में अनिल गुर्जर, लल्लू राम प्रधान, बिज्जी शर्मा डॉक्टर रामसेवक, निक्की पाराशर सुनील नीलम मुकेश शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।





















