दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। विहिप बजरंगदल की एक आवश्यक बैठक सीकरी कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें विहिप बजरंगदल के विस्तार हेतु कुछ नवीन दायित्व कार्यकर्ताओं को दिए गए।
बैठक में शहरी प्रखंड के अध्यक्ष हरिओम मंगल को मुक्त करते हुए उनके स्थान पर दीपक पाराशर को नवीन दायित्व देते हुए दीपक पाराशर को शहरी प्रखंड (नगर) सीकरी के अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष ओमी टीकरी, जिला सहमंत्री मनोज कुमार, प्रखंड मंत्री रविकांत, युवराज पाराशर एवं विहिप बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















