दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र की ग्राम चमरौली में बीती बुधवार रात मामूली विवाद में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीट दिया ,जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे देर रात फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चमरौली निवासी हरपाल पुत्र राजेंद्र सिंह की गांव के ही कुछ लड़कों से कहां सुनी हो गई। इसके बाद दबंगों ने बुधवार देर रात दो युवकों ने हरपाल की जमकर पिटाई कर दी।
लाठी डंडों से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार देर रात भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।





















