दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम साहवेद में पिछले 10 दिन से एक प्राचीन मंदिर पर भीषण गर्मी में कठिन तपस्या कर रहे हैं। गांव एवं आसपास के लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र की ग्राम शाहवेद में सैकड़ो वर्ष पुराना एक मंदिर है, जहां पर बिहारी दास महाराज पिछले करीब 20 दिन से कठिन तपस्या कर रहे है। भीषण गर्मी में बिना वस्त्र के धूप में बैठकर तपस्या करते हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है।
स्थानीय श्रद्धालु शैलेंद्र सिंह के मुताबिक प्राचीन मंदिर का फरीदाबाद से पिछले 8-10 महीने पहले पहुंचे संत बिहारी द्वारा ग्रामीणों की सहायता से जीर्धोउद्धार भी कराया गया।
तप करने की इच्छा से साधु पिछले 10 दिनों से लगातार बिना वस्त्र पहने 10 से 4:00 बजे तक धूप में बैठते हैं तथा उनके ही गुरुभाई नगला नाथू में इसी तरह तपस्या कर रहे हैं।





















