दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। चौकी के ग्राम बाजितपुर में उधारी के पैसे मांगने पर दबंग ने एक युवक को पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया।
घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा 112 पर पुलिस को दी गई।बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से वह फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजिदपुर निवासी पवन श्रीवास्तव पुत्र ओमप्रकाश के गांव के ही एक युवक पर 1200 रुपए थे। जब उसने बुधवार को उदारी के रुपए मांगे तो दबंग ने सिर में डंडा मार कर उसे घायल कर दिया।
पीड़ित द्वारा 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं 108 एंबुलेंस की मदद से वह फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।























