दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित पीतांबरा ढाबे के सामने एक किराने की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृपालपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र बंगाली राम मंगलवार रात करीब 12:30 बजे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के टूटे पड़े थे शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला।

दुकान स्वामी के अनुसार, चोर दुकान में रखे पेप्सी, नमकीन, तंबाकू सहित अन्य सामान के साथ करीब 5 से 6 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।























