गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम, मथुरा के 130वें राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने किया।
कार्यक्रम में 14 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम बंगाल) से आये 108 प्रशिक्षणार्थियों (98 पुरुष एवं 10 महिलाओ) ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बकरी गरीब की कामधेनू है जिससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सकता है तथा सरकार द्वारा पशुपालन से संबंधित योजनाओं को भी बताया।
उद्घाटन सत्र के बाद केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में लगे हाइड्रोपोनिक चारा यूनिट, पैलेट फीड प्लांट, एकीकृत कृषि प्रणाली (आई.एफ.एस.) मॉडल एवं बरबरी फॉर्म का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मधु बघेल, संस्थान के निदेशक मनीष कुमार चैतली, डॉ अनुपम दीक्षित समस्त वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण उपस्थित





















