दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पैतीखेड़ा निवासी श्यामसुंदर पुत्र भगवान सिंह के साथ पारिवारिक विवाद की दो अलग-अलग घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। काफी समय पहले बड़े बेटे अभिनाश ने मारपीट के दौरान उनकी आंख में गंभीर चोट पहुंचाई थी। अब हाल ही में छोटे बेटे कुलदीप पर मारपीट कर उनका पैर तोड़ने का आरोप है।
घायल श्यामसुंदर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छोटे बेटे को अपनी गलती का अहसास हो रहा है और वह पछतावा जता रहा है। मामले को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है।





















