गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में सोमवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस. डी. शर्मा (रिटायर्ड सीएफओ) रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को फैक्ट्री में स्थापित फायर प्रोटेक्शन सिस्टम, विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, आग लगने के संभावित कारणों, आग की रोकथाम के उपायों तथा आपातकालीन निकासी की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजीव मिश्रा (एचआर मैनेजर), रितेश वर्मा (हेल्थ एंड सेफ्टी), रमेश यादव (फायर सेफ्टी), राजेन्द्र सिंह (सिक्योरिटी सुपरवाइजर), रवि तिवारी, गोपाल सिंह एवं स्नेहा सहित कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रोडक्शन, सिक्योरिटी, एचआरडी, हाउसकीपिंग एवं प्रशासन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ एमबीए (एचआर) तथा बी.टेक. (प्रोडक्शन) के प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।





















