दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में मरीजों को राहत देने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) की व्यवस्था की गई है, ताकि तेज गर्मी के प्रभाव से बचाव किया जा सके।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड में आठ बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ओआरएस और आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध रखा गया है, जिससे हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें।
डॉ. जितेंद्र वर्मा का कहना है, तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। शरीर पर ढीले कपड़े पहने,यदि किसी को चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।























