अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र में लग रही प्रदर्शनी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित अश्लील नृत्य संबंधी खबरों का पुलिस ने खंडन किया है। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में प्रदर्शनी में किसी भी प्रकार के अश्लील नृत्य या आपत्तिजनक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनी स्थल पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा अलग से पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अश्लील कार्यक्रम या आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शनी में आमजन के आवागमन और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।





















