दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में पहली बार पूज्य संत श्री लोकेशानंद महाराज अवधूत गुफाधाम सरकार द्वारा पैंगोरिया परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में भक्तों को भागवत कथा का रसपान करने आ रहे हैं यह विशाल भागवत कथा 3 जून से प्रारंभ होने जा रही है।
इस भागवत कथा के आयोजक सुभाष चंद्र पैंगोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून सुबह 8:00 बजे बाह रोड हनुमान मंदिर से बैंड बाजो के साथ 551 कलश के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सदर बाजार गांधी चौक अंबेडकर चौक शमशाबाद रोड होते हुए पैंगोरिया परिवार देवस्थान जनता इंटर कॉलेज भागवत कथा पंडाल पहुंचेगी।
3 जून से प्रारंभ होकर 11 जून तक चलने वाली भागवत कथा दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला करेगी।
उन्होंने कस्बा के समस्त भक्तजनों से अपील की है कि 3 जून को निकलने वाली विशाल कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाएं और नौ दिनों तक चलने वाली भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का रसपान करें और धर्म लाभ उठाएं।





















