अलीगंज/एटा। गुरुवार को तहसील अलीगंज स्थित सहायक निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा अभिलेखों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
साथ ही कार्यालय में संचालित डिजिटल व्यवस्थाओं की भी जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यालय में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यप्रणाली एवं बेहतर जनसेवा सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हों।





















